फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्यालय में टूटे मिले ब्लैक बोर्ड और खिड़कियां, प्रधानाध्यापक निलंबित

Sun, 17 Nov 2024 10:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय
विज्ञापन
मैनपुरी। सरकारी सुविधाओं और अधिकारियों के बार-बार जारी हो रहे आदेश के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। स्कूलों में गंदगी के साथ ही अव्यवस्थाएं मिल रही हैं। करहल विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय तखरऊ पर बीएसए को निरीक्षण के दौरान ब्लैक बोर्ड और खिड़कियां टूटे मिले। शिक्षा का स्तर भी निम्न मिला। बीएसए ने तत्काल प्रभाव से इंचार्ज प्रधानाध्यापक की लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बीएसए दीपिका गुप्ता ने 16 नवंबर को करहल विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय तखरऊ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 166 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 96 छात्र उपस्थित मिले। विभाग के आदेश थे कि नेट परीक्षा का मॉक टेस्ट कराया जाए लेकिन इंचार्ज प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने नेट परीक्षा का मॉक टेस्ट नहीं कराया। विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट के 75 हजार रुपये भेजे गए थे इसके बाद भी विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने रंगाई-पुताई और पेंटिंग नहीं कराई। विद्यालय के ब्लैक बोर्ड और खिड़कियां बीएसए को टूटी मिलीं।
बीएसए ने जब शिक्षण कार्य की जांच की तो यहां शिक्षण कार्य भी निम्न स्तर का पाया गया। छात्र-छात्राएं बीएसए द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दे पाए। इस पर बीएसए ने तत्काल प्रभाव से इंचार्ज प्रधानाध्यापक का दायित्वों का निर्वाह न करने पर निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


निलंबन के दौरान बीआरसी करहल पर देंगे उपस्थिति
बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक अरुण कुमार को निलंबित करते हुए बीआरसी करहल पर संबद्ध कर दिया है। निर्देश दिए हैं कि निलंबन की अवधि में वे अपनी उपस्थिति बीआरसी करहल पर देंगे।

खंड शिक्षाधिकारी बेवर को सौंपी जांच
मैनपुरी। बीएसए दीपिका गुप्ता ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के निलंबन की जांच खंड शिक्षाधिकारी बेवर कपूर सिंह परिहार को सौंपी है। निर्देश दिए हैं कि वे आरोप पत्र जारी करते हुए जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें