फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाकियू का धरना जारी, आज आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

Wed, 01 Jul 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: विकास खंड मुख्यालय बाह पर जन समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाश​क्ति का दूसरे दिन भ
विज्ञापन
बाह। विकास खंड बाह में भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) की टीम का मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर एसडीएम, एक्सईएन एवं एसडीओ के न पहुंचने पर भाकियू का गुस्सा फूट पड़ा। निर्णय लिया कि बुधवार को फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, औरैया, इटावा की टीम के साथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह धरना स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) की युवा इकाई के अध्यक्ष मोनू शर्मा ने बताया कि एक पखवाड़े पहले तालाबों एवं श्मशान घाटों को अतिक्रमण मुक्त कराकर विकसित कराए जाने, बिजली कटौती बंद किए जाने, नहर की नालियां बनवाए जाने एवं धर्मशालाओं को संरक्षित किए जाने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक अमल नहीं हुआ है। संगठन के जिलाध्यक्ष हर्ष शर्मा ने बताया कि जब तक सभी विभागों के अधिकारी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस नीति बनाकर अमल नहीं करते, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान श्रवण सिंह भदौरिया, आकाश भदौरिया, पिंकू भदौरिया, तुलसीराम कुशवाह, वीरेन्द्र सिंह तोमर, सचिन कुमार, गगन चतुर्वेदी, गजेन्द्र सिंह, डॉ. राधेश्याम, डॉ. मोहन सिंह, महेन्द्र सविता, शिवजीत कुशवाह, संतोष जादौन, रामविलास, परशुराम बघेल, राजकुमार, अजीत सिंह, रामू भदौरिया, सुनील राजावत आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें