फतेहाबाद फोटो। निबोहरा के गांव भोगपुरा में ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे को लेकर झोपड़ी फेंकते लोग
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव भोगपुरा में ग्राम सभा की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के लिए दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। दबंगों ने मौके पर बनी एक झोपड़ी को जबरन उखाड़कर फेंक दिया। मारपीट और हंगामे का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना निबोहरा क्षेत्र गांव भोगपुरा में ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। जमकर हंगामा हुआ। इसी बीच कुछ लोगों ने वहां रखी एक झोपड़ी को निशाना बनाया और उसे पूरी तरह तहस-नहस करते हुए उठाकर फेंक दिया। इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष से बंटू और दूसरे पक्ष से अतर सिंह निवासी भोगपुरा, थाना निबोहरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया है। संवाद