फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं का एक्सप्रेसवे के टोल पर कब्जा, दर्जनों गाड़ियों को मुफ्त में निकाली

Mon, 11 Feb 2019 08:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
विज्ञापन
आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया। टोल मांगे जाने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ताओं ने लाठी डंडों से वहां कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान करीब 15 मिनट तक उनके कब्जे में रहे टोल से दर्जनों वाहन बिना टोल दिए ही निकल गए। भाकियू कार्यकर्ताओं के चले जाने के बाद टोल कर्मियों ने थाना फतेहाबाद में तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 27वें माइल स्टोन पर स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार सुबह भाकियू के (भानू) के कार्यकर्ता 10-12 गाड़ियों से कहीं जा रहे थे। कर्मियों ने टोल मांगा तो वे भड़क गए। गाड़ियों में से कार्यकर्ता लाठी डंडा लेकर निकल आए तथा टोल पर कब्जा कर लिया।  
विज्ञापन


बैरियर हटा कर गाड़ियों को निकालने लगे। टोल कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। करीब 15 मिनट तक टोल पर हंगामा होता रहा। इस दौरान गाड़ियां बिना टोल दिए निकलती रही। 

इसके बाद सभी भाकियू कार्यकर्ता गाड़ियों में बैठकर चले गए। घटना के बाद टोल कर्मियों ने थाना फतेहाबाद में इस घटना की लिखित तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें