फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दो दिन तक तेज हवाओं और गरज चमक संग बरस सकते हैं बादल

Mon, 11 Feb 2019 08:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
weather - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अजब-गजब मौसम पूरे महीने चौंकाता रहेगा। बीते सप्ताह एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जबरदस्त ओले गिरे तो वहीं आगरा में तेज बारिश हुई। अब फिर से ऐसा ही मौसम नजर आ सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि गुरुवार शाम तक आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं संग बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात में भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा है। आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी पर है। सोमवार को दोपहर से ही बादलों के छाने का सिलसिला शुरू हो गया और सूरज के साथ बादल आंखमिचौली करते रहे।

सुबह सर्द हवा रही, जिससे ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। बादलों के छाए रहने और बारिश के आसार बन रहे हैं। गुरुवार दोपहर बाद तेज हवाएं और गरज-चमक संग बादलों के बरसने के आसार ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें