फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आलू की प्रोसेसिंग यूनिट के लिए भाकियू का प्रदर्शन,1500 रुपये हो एमएसपी व किसानों को ब्याज रहित कृषि ऋण देने की मांग

विज्ञापन
बाह: आलू उत्पादक किसानों की समस्याओं एवं बाह को जिला बनाने की मांग को लेकर भाकियू ने प्रदर्शन क - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बाह। आलू किसानों की समस्या पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। आलू प्रोसेसिंग यूनिट को चालू, न्यूनतम समर्थन मूल्य 1500 रुपये प्रति क्विंटल और ब्याज रहित कृषि ऋण की व्यवस्था करने की मांग की। बाह को जिला बनाने की आवाज को भी बुलंद किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम बाह विनोद कुमार को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर और जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने कहा है कि आलू उत्पादक किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। आलू उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले बीज, उर्वरक, कीटनाशक, सिंचाई, डीजल एवं शीतगृह का भाड़ा बढ़ रहा है। जबकि फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा। इससे किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है। मांगों का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर वेद प्रकाश पचौरी, अभिषेक तारोलिया, अनुज प्रताप सिंह, तांतीराम जादौन, सत्यवीर सिंह चाहर, रणजीत सिंह रघुवंशी, रामप्रवेश भदौरिया, धन सिंह, सुनील दीक्षित, विनोद त्यागी, उपेंद्र यादव, सुनील गुर्जर, रविन्द्र भदौरिया, अमन यादव, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें