फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना पैमाइश के खेत जोतने का विरोध, बासौनी थाने पहुंचे भाकियू नेता

Thu, 09 Jul 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: बिना पैमाइश के खेत जोते जाने के विरोध में बासौनी थाने पहुंचे भाकियू नेता, समाधान को करी वा
विज्ञापन
बाह। बासौनी के उमरैठा गांव में बिना पैमाइश के रामदास का खेत जोते जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष मोनू शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को संगठन के लोगों ने थाने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बिना पैमाइश के खेत जोते जाने को लेकर भाकियू नेताओं की एसओ से बात हुई। मोनू शर्मा ने बताया कि बासौनी पुलिस ने दोनों पक्षों के अभिलेखों की पड़ताल की और राजस्व से जुड़े अधिकारियों से बात की। आश्वस्त किया कि राजस्व टीम से पैमाइश कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान पिंकू भदौरिया, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद शर्मा, अजीत भदौरिया, गजेंद्र सिंह, विनय प्रताप, योगेन्द्र बरुआ, वीरेंद्र सिंह तोमर, तुलसीराम कुशवाह, शिवाजीत कुशवाह, अनिल शर्मा आदि रहे। माेनू शर्मा ने इससे पहले बैठक कर तालाब और चकमार्गों के अतिक्रमण मुक्त कराने के आश्वासन की समीक्षा की। कुछ गांवों में काम में प्रगति होने पर संतोष व्यक्त किया। चेतावनी दी कि सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें