फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गवंश नाले पर चेकडैम में गेट लगाने की मांग

Thu, 09 Jul 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। ब्लॉक प्रमुख मंजू गुड्डू चाहर ने लघु सिंचाई विभाग से गवंश नाले पर राजस्थान सीमा के समीप बने चेक डैम में जल निकासी गेट लगवाने की मांग की है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से किसानों को राहत दिलाने की अपील की गई है। पत्र में बताया गया है कि फतेहपुर सीकरी के उन्देरा, दूरा, टीकरी और दौरेठा क्षेत्र से होकर गुजरने वाले गंभीर नाले पर टीकरी और दौरेठा की सीमा पर करीब छह फीट ऊंचा व चार फीट चौड़ा चेकडैम बना हुआ है। इसमें जल निकासी के लिए गेट की व्यवस्था नहीं होने से बरसात के समय पानी की निकासी बाधित हो जाती है। इसके चलते आसपास के गांवों के खेत जलमग्न हो जाते हैं और किसानों की फसलें बर्बाद होने से हर वर्ष लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें