फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिपाही की अभद्रता के विरोध में सड़क पर उतरी भाकियू और करणी सेना

विज्ञापन
बाह: पीआरवी के सिपाही के ऑडियो पर भड़की भाकियू एवं करणी सेना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बाह। पीआरवी पर तैनात सिपाही का ट्रैक्टर चालक से गाली-गलौज और धमकी देने का 1 मिनट 46 सेकंड का ऑडियो मंगलवार को वायरल हुआ था। एक जन प्रतिनिधि के लिए अपशब्द कहने का आरोप है। ऑडियो वायरल होने पर भड़की भाकियू एवं करणी सेना ने बुधवार को सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने पीआरवी पर तैनात सिपाही की 14 सितंबर रात 7:56 बजे की वायरल हुई कॉल रिकॉर्डिंग पर आक्रोश व्यक्त कर तहसील मुख्यालय बाह पर प्रदर्शन किया। समाज विशेष को अपमानित करने का आरोप लगाया है। तहसील अध्यक्ष अनुज भदौरिया ने कहा कि किसान को गाली-गलौज कर अभद्रता करने एवं गांव में ही पिटाई करने की धमकी दी है। सिपाही ने मर्यादा की सभी सीमाएं लांघी हैं। प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद एसडीएम बाह विनोद कुमार को ज्ञापन सौंप कर 24 घंटे में सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विपिन दिवाकर, जितेंद्र मल्ल, सोनू चौहान, शिवा सिंह राणा, अंशुल भदौरिया, अंकुश सोलंकी, रोहित सिंह, राहुल भदौरिया आदि रहे।
वहीं भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के राजीव सिंह भदौरिया, जितेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इधर, श्री राजपूत करणी सेना ने भी अंकित राजावत से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और दी गई धमकी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बाह एसडीएम विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान धनेश भदौरिया, मलखान सिंह, अजीत सिंह, लालू सिंह, रामप्रताप, आकाश भदौरिया, राम सिंह तोमर आदि ने प्राथमिकी दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, मामले में एडीसीपी अलका सिंह ने सिपाही को पीआरवी से हटा दिया है।
विज्ञापन

बाह थाने में दी तहरीर
अंकित राजावत ने बाह थाने में दी तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि पीआरवी 64 पर तैनात सिपाही ने 14 सितंबर रात 7:56 बजे फोन कॉल पर गालियां दीं। सुविधा शुल्क की मांग की। उसके समाज एवं एक जन प्रतिनिधि के लिए अपशब्द कहे। घर में घुसकर पीटने की धमकी दी है। साक्ष्य के रूप में फोन कॉल की रिकॉर्डिंग भी दी है।

पीआरवी के सिपाही को जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। एसीपी बाह से आरोपी सिपाही की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अभिषेक अग्रवाल, डीसीपी पूर्वी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें