फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपाइयों ने किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष फतेहाबाद देहात योगेश चौहान, धर्मेंद्र कुशवाहा, हरि सिंह कर्दम, मदन यादव, लक्ष्मी नारायण, रामनरेश उपाध्याय, कुणाल गुप्ता, अवधेश शर्मा, रुमाल सिंह गुर्जर, संकेत सिंह वर्मा, नारायण सिंह वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मुनेश गुर्जर, कामराज सिंह, योगेंद्र सिसोदिया, ब्रह्म स्वरूप, कैप्टन राजेश्वर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें