फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का 2027 चुनाव से पहले बड़ा दांव: इन कार्यकर्ताओं का कर दिया प्रमोशन, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Fri, 02 Oct 2026 08:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न मोर्चों की नई टीमों की घोषणा की है, जिसमें आगरा के कई कार्यकर्ताओं को प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां मिली हैं। आगरा के नवीन प्रजापति को बृज क्षेत्र ओबीसी मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कई अन्य कार्यकर्ताओं को प्रदेश पदाधिकारी बनाया गया है।
 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं क्षेत्रीय स्तर पर संगठन के विभिन्न मोर्चों की टीमों की घोषणा की गई है। इसमें आगरा के कई कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। जारी सूची के अनुसार पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नवीन प्रजापति को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वह ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष थे। शिवहरे विकास गुप्ता को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, डॉ. सुरेंद्र सिंह भगाैर को प्रदेश उपाध्यक्ष, राहुल आर्य व कप्तान सिंह निषाद को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। विकास गुप्ता पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के करीबी मानते जाते हैं। राहुल आर्य और कप्तान सिंह भी पार्टी में अलग-अलग दायित्व निभा रहे थे।
विज्ञापन


 

अनुसूचित मोर्चा में कमलेश जाटव को प्रदेश महामंत्री जबकि मनोज राजौरा को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमलेश मनोनीत पार्षद रह चुके हैं जबकि मनोज भाजपा महानगर पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं। महिला मोर्चा में डॉ. श्रुति शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष व रश्मि धाकड़ को प्रदेश मंत्री का दायित्व मिला है। साथ ही निधि चतुर्वेदी को प्रदेश शोध विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। रश्मि पार्टी की पुरानी महिला कार्यकर्ता हैं और विभिन्न पदों पर रह चुकी हैं। वहीं, निधि चतुर्वेदी भी पुरानी सक्रिय कार्यकर्ता हैँ।

 
विज्ञापन

इसके अलावा किसान मोर्चा में सोनू चाैधरी को शोध विभाग का संयोजक जबकि सुनील राजपूत को मोर्चा में प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। सुनील जिला मंत्री रह चुके हैं और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नजदीकी हैं। वहीं, सोनू पार्टी और युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। जिला व महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता व प्रशांत पौनिया ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें