एटा। बिहार चुनाव परिणाम की मतणगना के शुक्रवार को रुझान आते ही भाजपाई खुश हो गए। दोपहर तक स्थिति साफ होने पर खुशी से सराबोर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। पटाखे चलाकर और मिठाई बांटकर खुशी मनाईं। शहर में अरुणा नगर स्थित अपने आवास पर मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाई। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरित की। कहा कि यह जीत स्पष्ट संकेत है कि प्रधानमंत्री मोदी पर पूरे देश को भरोसा है। सरकार की विकासोन्मुखी सोच और बिहार में गठबंधन की सरकार के स्वच्छ शासन ने लोगों का विश्वास जीता है।
विधायक के आवास पर हुई आतिशबाजी
अलीगंज। मातादीन चौराहे पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के आवास पर पहुंचकर भाजपाइयों ने आतिशबाजी की। विधायक ने इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए कहा कि बिहार की जनता अब विकास चाहती है। पूरे दिन जगह-जगह जश्न मनाते हुए कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाई देते रहे। जश्न मनाने वालों में सूरज राठौर, जितेंद्र राठौर जीतू, बिट्टू राठौर, भानु राठौर, प्रधान वारिश खान, प्रधान अरमान सहित बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल रहे। संवाद
ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई
जलेसर। गांधी मूर्ति स्थित भाजपा नेता संजीव वर्मा के कैंप कार्यालय पर एकत्रित हुए भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी छोड़ी और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। बिहार के बाद बंगाल की बारी, वंदे मातरम्, भारत माता की जय, मोदी-योगी के नारे लगाए। संजीव वर्मा ने कहा बिहार की एतिहासिक जीत में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भरोसा जताया है। जश्न मनाने वालों में सभासद जेपी सिंह राणा, रमेश बुंदेला, दिनेश वार्ष्णेय, ललित वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल थे। संवाद
बिहार की जनता ने मोदी पर जताया भरोसा
राजा का रामपुर। उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रुझान आते ही पटाखे चलाना शुरू कर दिए। पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुशी जताते हुए मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव और यूपी के विधानसभा चुनाव में भी बिहार की तरह परिणाम रहेगा। खुशी जताने वालों में सोमेंद्र सिंह राठौर, अर्जुन सिंह राठौर, बहार मियां, राजू वर्मा, ओमपाल यादव, प्रदीप यादव आदि शामिल थे। संवाद
चुनाव नतीजों पर मनाई खुशी
निधौली कलां। बिहार के चुनाव नतीजों पर भाजपाइयों ने खुशी मनाई। पटाखे चलाकर खुशी प्रकट की। पूर्व चेयरमैन देवलाल लोधी ने कहा कि नतीजों से यह साबित होता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी लोगों के बेहद प्रिय हैं। इस दौरान बाबूराम सिंह लोधी, मोरध्वज सभासद, सुरेश राठौर सभासद, गीतम सिंह वर्मा, राधेश्याम वर्मा, वेद प्रकाश वर्मा, दिनेश पचौरी, मुकेश पचौरी, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
बिहार के नतीजों पर अलीगंज में खुशी मनाते भाजपाई। संवाद
बिहार के नतीजों पर अलीगंज में खुशी मनाते भाजपाई। संवाद