फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरार के कवि सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ता और चौकी प्रभारी भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जरार के जल विहार मेले में बुधवार की रात आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान स्थानीय एक भाजपा कार्यकर्ता और चौकी प्रभारी देवेश सिसौदिया भिड़ गए। इनके बीच तीखी नोकझोंक होने पर भीड़ जुट गई। मौजूद लोगों ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

जरार में पांच दिवसीय ऐतिहासिक जलविहार मेला चल रहा है। इसमें बुधवार की रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। देर रात कवि सम्मेलन के दौरान स्थानीय एक भाजपा कार्यकर्ता पंडाल में वीआईपी गैलरी से जाने लगे। वहां ड्यूटी दे रहे चौकी प्रभारी जरार ने उन्हें रोका और दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहा। बताया जाता है कि इसी बात पर भाजपा कार्यकर्ता और चौकी प्रभारी में तकरार हो गई। नोक-झोंक होती देख भीड़ जुट गई। फोर्स भी पहुंच गई। यह देख भाजपा कार्यकर्ता वहां से चले गए। मामले में बाह इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच कहासुनी हुई है। ऐसा कुछ नहीं हुआ है, जिसमें कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें