फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कमल संदेश बाइक रैली में जा रहे कार्यकर्ता को कम्बाइन ने कुचला, दर्दनाक मौत

Sat, 17 Nov 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मृतक भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज में भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश यात्रा में बाइक लेकर शामिल होने जा रहे कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोरों रोड पर धान काटने की मशीन (कम्बाइन हार्वेस्टर) ने बाइक सवार कार्यकर्ता को रौंद दिया। 
विज्ञापन


शहर के हुल्का मोहल्ला निवासी जगदीश (25) पुत्र साहब सिंह भाजपा कार्यकर्ता था। शनिवार सुबह वो अपने साथियों के साथ कमल संदेश यात्रा में हिस्सा लेने बारह पत्थर मैदान गया। वहां से आवास विकास कॉलोनी के समीप बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंचा।

पेट्रोल डलवाने के बाद जगदीश बाइक से कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहा था। बताया गया कि बाइक पर वो अकेला ही था और साथी पेट्रोल पंप पर रह गए। आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग पार वीके जैन कॉलेज के समीप हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक फिसलने पर हुआ हादसा

मृतक कार्यकर्ता की मां को ढांढस बंधाती महिला - फोटो : अमर उजाला
सामने की ओर से धान काटने की मशीन दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रही थी। इस बीच जगदीश की बाइक फिसल गई और उसका सिर मशीन से कुचल गया। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर तमाम साथी कार्यकर्ता घटनास्थल की ओर दौड़े। 

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन घायल को अलीगढ़ ले गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

मेडिकल कॉलेज में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव कासगंज लाया जाएगा।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें