फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा चलाएगी कई अभियान, संगठन मंत्री ने खींचा खाका

Fri, 04 Jan 2019 08:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते संगठन मंत्री सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद के जसराना के रानी अवंतीबाई इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में शुक्रवार को भाजपा ब्रजक्षेत्र पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 12 जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों का खाका खींचा गया।  

विज्ञापन


प्रदेश संगठन सुनील बंसल ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में बदलाव आ रहा है। धरना प्रदर्शन, पुतला दहन की राजनीति से लोग ऊब चुके हैं। अब राजनीति वही करेगा जो सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में खुद को लगाएगा। 

उन्होंने कहा कि मैं की भावना को हटाकर टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि क्षेत्र और जिले तक सीमित न रहें मंडल स्तर पर जाकर प्रवास करें।  बूथ स्तर पर हमें नए लोगों को भाजपा के भविष्य के रूप में तैयार करना है।  

विज्ञापन
Trending Videos

शहीदों के परिजनों का सम्मान करेगी भाजपा

प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि अगस्त से फरवरी के बीच 146 कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की थी। 50 प्रतिशत कार्यक्रम हो चुके हैं अन्य को 58 दिनों में पूरा करना है। राष्ट्रीय कार्यक्रम पूरे प्रदेश में होने हैं। मोर्चा एवं प्रकल्पों के अधिवेशन आयोजित किए जाएंगे। 15 से 22 जनवरी तक शहीदों का सम्मान किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि आजादी के नायकों के साथ वर्तमान में देश की रक्षा में शहीद सैनिकों के घर जाकर उनके परिजनों का सम्मान करने का काम पार्टी करेगी। वहीं जिले के पूर्व सैनिकों से मिलकर उन्हें अपनी नीतियों से पार्टी अवगत कराएगी। उन्होंने कहा कि सैनिक कभी जाति, धर्म नहीं केवल राष्ट्र की बात करता है।  
घर-घर जाएगी भाजपा  
12 फरवरी से दो मार्च के बीच पार्टी मेरा परिवार भाजपा का परिवार कार्यक्रम चलाएगी। जिसमें पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता के घर जाकर झंडा एवं पोस्टर, बैनर लगाएंगे। 26 फरवरी को पार्टी 3 करोड़ लाभार्थियों के घर कमल ज्योति संकल्प अभियान के तहत कमल दीप जलाने का कार्य करेगी। दो मार्च को पार्टी विधानसभा स्तर पर बाइक रैली निकालेगी।       
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह और महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत के पदाधिकारी पहुंचे।        

यह लोग रहे मौजूद       
ब्रजक्षेत्र की बैठक में ब्रज के संगठन मंत्री भवानी सिंह, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बीएल वर्मा, ब्रजक्षेत्र प्रभारी गोविंद नरायण शुक्ल,  जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, ब्रजक्षेत्र मंत्री अश्वनी भारद्वाज, बृजप्रांत मंत्री उदय सिंह समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें