भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा पहली बार स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की सभी 11 सीटों पर पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है।
कार्यकर्ताओं ने इस बार अपनी कुशलता से 70 फीसदी बनाए हैं। इसके बाद पार्टी पंचायत चुनाव में भी सक्रिय भागेदारी करेंगे। भाजपा के 80 हजार कार्यकर्ता पंचायत चुनाव लड़ेंगे।
फतेहाबाद रोड स्थित गोल्ड कन्वेंशन सेंटर में स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में सुनील बंसल ने कहा कि विधान परिषद चुनाव की तैयारियों का प्रथम चरण पूर्ण हो गया है और दूसरे चरण का पहला भाग भी आज पूर्ण हो गया। अब 26 मार्च से 1 अप्रैल तक भाजपा मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क व संवाद करेगी। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि प्रत्येक मतदाता तक पहुंचें।