फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा बना विश्व का सबसे बड़ा संगठन : स्वतंत्रदेव

विज्ञापन
टूंडला के पदाधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग कर दिशा-निर्देश देते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व व कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आज पार्टी विश्व का सबसे बड़े राजनीतिक संगठन है। कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में योजनाबद्धतरीके से कार्य करते हुए पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक विजय सुनिश्चित करने मेें लगे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअल मीटिंग में टूंडला विधानसभा के पार्टी सेक्टर प्रभारी व सेक्टर संयोजकों के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्य प्रणाली के प्रशिक्षण के साथ संस्कारित कार्यकर्ता निर्माण पर विशेष बल दिया जाता है। इसी वजह से हम समाज में अन्य दलों से अलग दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाकर रखना उनका भावनात्मक दुलार, समन्वय व सहयोग करके उनको सजग-सक्रिय एवं सामर्थ्यवान बनाने का प्रयास हम सभी को करना है।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा सेक्टर प्रभारियों व सेक्टर संयोजकों को अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए प्रत्येक बूथ पर पार्टी की विजय को सुनिश्चित करने के उद्देश्य के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने सेक्टर प्रभारियों व सेक्टर संयोजकों से कहा कि प्रत्येक बूथ को सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी बनाते हुए हमें समाज के सभी वर्गों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें