भाजपा के लिए देशहित सर्वोपरि है। अनुच्छेद 370, तीन तलाक, नागरिकता संशोधन कानून प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति के प्रतीक हैं। विरोधी दलों को देश की जनता ने नकार दिया है।
कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। मंगलवार को यह बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहीं। वह बृज क्षेत्र के मंडल प्रवासी कार्यशाला में शामिल होने मैनपुरी आए थे।
कांग्रेस शासन में भेदभाव पूर्ण तरीके से नीतियां बनाई गई हैं। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कांग्रेस देश की जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा सबका साथ के बीच सबका विकास करके सबका विश्वास करने की पक्षधर है। भाजपा ने सुशासन देने का संकल्प देकर सरकार बनाई।