फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने में जुटी भाजपा, मुख्यमंत्री ने दिया ये लक्ष्य

Sat, 05 Jan 2019 11:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कोठी मीना बाजार मैदान का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के पदाधिकारी जुट गए हैं। रैली में आगरा महानगर, जिला संगठन के साथ-साथ आगरा की सीमा से लगे मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस जिलों की कुल 23 विधानसभा क्षेत्रों से लोग आने का दावा किया जा रहा है।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के संबंध में उन्होंने पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नौ जनवरी को आयोजित प्रधानमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाया जाए। 

मुख्यमंत्री को बताया कि सभा में 23 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता आएंगे। उन्होंने पूछा कि कार्यकर्ताओं को मैदान पर कितने बजे बुलाया गया है तो पदाधिकारियों ने जवाब दिया कि सभी को 12 बजे तक सभा स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने समय में बदलाव कर दिया।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को इतने बजे बुलाया जाएगा

उन्होंने कहा कि चूंकि प्रधानमंत्री सभा स्थल पर करीब 2.30 बजे पहुंचेंगे इसलिए कार्यकर्ताओं को एक बजे का समय दिया जाए। जिससे उन्हें परेशानी न हो।  उन्होंने कहा कि वाहन पार्किंग की व्यवस्था डेढ़ से दो किमी से अधिक दूर न हो। पार्किंग स्थल पास होगा तो कार्यकर्ताओं को परेशान नहीं होगी। 

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान मैदान के हिस्से में बनी ऐतिहासिक कोठी के विषय में पूछा था। वहां एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने बताया था कि यह गवर्नर हाउस होता था। सर्किट हाउस में बैठक के दौरान सीएम ने इस पर संज्ञान लेते हुआ कहा कि कोठी को कवर किया जाए। 

उन्होंने मैदान की ओर उगी झाड़ियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को होर्डिंग लगाकर कवर करने को कहा। इस बैठक में 23 विधानसभाओं से विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

आज से शुरू हो जाएगा बैठकों का सिलसिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा के पदाधिकारियों की बैठकों का दौर आज से प्रारंभ हो जाएगा। सभी विधानसभाओं को भीड़ लाने का लक्ष्य दिया जाएगा। आगरा महानगर में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की बैठक ब्रज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह करेंगे। 

उत्तर और छावनी विधानसभा की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और महामंत्री गोविंद नाथ शुक्ला करेंगे। आगरा जिला और अन्य जिलों के लिए दायित्व सौंपे जा रहे हैं। रैली में आगरा की सीमा से लगे मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस जिलों की कुल 23 विधानसभा क्षेत्रों से लोग आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें