फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले आगरा के 'अच्छे दिन', इन योजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी

Sat, 05 Jan 2019 11:03 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले आगरा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। कोठी मीना बाजार मैदान में नौ जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करने से पहले 16 योजनाओं का लोकार्पण और 17 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन


इन सभी योजनाओं की रूपरेखा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में तैयार की गई। हालांकि प्रधानमंत्री के हाथों शिलान्यास और लोकार्पण कराई जाने वाली सभी योजनाओं पर अंतिम मोहर लखनऊ में लगेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को मंडलायुक्त कार्यालय में प्रधानमंत्री की नौ जनवरी को प्रस्तावित जनसभा के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण और शिलान्यास की जाने वाली योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

विज्ञापन

रैली स्थल का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
योगी के समक्ष प्रशासन की ओर से 20 ऐसी योजनाओं का प्रजेंटेशन दिया गया, जोकि पूरी हो चुकी हैं। इनका लोकार्पण पीएम के हाथों कराया जा सकता है। साथ ही शिलान्यास के लिए 30 योजनाओं का प्रजेंटेशन दिया गया। 

मुख्ममंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री से सिर्फ दो करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली ही योजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास कराया जाए। इसके चलते लोकार्पण के लिए प्रस्तावित योजनाओं में से चार और शिलान्यास के लिए प्रस्तावित 13 योजनाओं को कम कर दिया गया। इनकी लागत दो करोड़ रुपये से कम थी। 

लोकार्पण के लिए प्रमुख योजनाएं

2887.92 करोड़ रुपये की गंगाजल योजना।
19.95 करोड़ की महिला चिकित्सालय में सौ शैया मैटरनिटी विंग का निर्माण।
15.98 करोड़ की आगरा नगर में सीवर गृह संयोजन योजना।
15.02 करोड़ की एत्मादपुर से अहारन मार्ग के रेल संपार संख्या 78 सी पर उपरिगामी सेतु।
14.64 करोड़ की राजकीय पॉलीटेक्निक, शमसाबाद योजना।
8.46 करोड़ की अतिरिक्त फल एवं सब्जी मंडी स्थल बरौली अहीर योजना।
7.20 करोड़ की पुलिस लाइन में 200 व्यक्तियों की क्षमता वाली बहुमंजिला बैरक का निर्माण।
6.49 करोड़ की बाईंपुर-सिकंदरा आगरा में पशु चिकित्सालय पॉलीक्लिीनिक की स्थापना।
5.50 करोड़ की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा योजना।
5.21 करोड़ की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली योजना।
4.96 करोड़ की तहसील बाह में आवासीय योजना।
4.89 करोड़ की एसएन मेडिकल कालेज में प्री फैब्रीकेटेड बायोसेफ्टी क्लास योजना।
4.72 करोड़ की केंद्रीय कारागार में 120 बंदी क्षमता की दो बैरक निर्माण की योजना।
4.42 करोड़ की क्षेत्रीय जन विश्लेषण प्रयोगशाला योजना।
3.00 करोड़ की एसएन मेडिकल कालेज में सिमुलेटर (इमेजिन) की स्थापना योजना।
2.36 करोड़ की जिला कारागार में श्रेणी दो के 16 नग आवासों का निर्माण योजना।
 
विज्ञापन

इन योजनाओं का होगा शिलान्यास

857.26 करोड़ की आगरा सीवरेज योजना।
353.57 करोड़ की शहर के वेस्टर्न सीवरेज जोन में सीवर लाइन बिछाने का कार्य।
300 करोड़ की सिविल एन्क्लेव योजना।
285 करोड़ की एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र का निर्माण योजना।
200 करोड़ की एसएन मेडिकल कालेज का उच्चीकरण योजना।
40 करोड़ की रक्षा गलियारे का निर्माण।
28 करोड़ की पूर्वी ताज नाले के जीर्णोद्धार की योजना।
9.02 करोड़ की अरनौटा, पिनाहट मार्ग का चौड़ीकरण योजना।
7.94 करोड़ की बाह-ऊदी मार्ग चौड़ीकरण योजना।
4.95 करोड़ की हेलीपोर्ट निर्माण योजना।
4.18 करोड़ की पचगाईं खेड़ा पेयजल योजना।
3.99 करोड़ की स्वचालित शौचालय के निर्माण की योजना।
3.87 करोड़ की स्वास्थ्य केंद्रों के विकास की योजना।
2.77 करोड़ की आश्रम पद्धति विद्यालय, इटौरा में अतिरिक्त आवास योजना।
2.22 करोड़ की चौराहों का सुधार व सौंदर्यीकरण योजना।
2.01 करोड़ की खेरागढ़, सैंया मार्ग निर्माण योजना।
2.01 करोड़ की माइक्रो स्किल विकास केंद्रों के विकास की योजना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें