भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल हेमा और एसपी सिंह बघेल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा, अलीगढ़, मथुरा में पहले चरण में मतदान है। 23 जनवरी तक कोविड के कारण रैलियों, जनसभा पर रोक है, लेकिन इसी बीच भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची ने लोगों के मन में आस जगा दी है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और मथुरा सांसद हेमामालिनी को स्टार प्रचार की सूची में रखा है। बुधवार को भाजपा ने यूपी चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं।
हेमा मालिनी मथुरा से वर्तमान सांसद हैं वहीं प्रो. एसपी सिंह बघेल आगरा लोकसभा सीट से सांसद हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है। लोकसभा चुनाव 2017 में प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आरगा से जीत हासिल की थी। एसपी सिंह बघेल यूपी के कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।