फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सचिव ने बांके बिहारी मंदिर में किया दर्शन, कहा- 2019 में मोदी ही होंगे पीएम

Wed, 02 Jan 2019 01:19 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, वृन्दावन
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के सचिव अरुण सिंह बुधवार की सुबह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि 2019 में भारतीय जनता पार्टी पुनः केंद्र की सत्ता में काबिज होने जा रही है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तीन तलाक मामले में मुस्लिम महिलाओं के मान सम्मान की लड़ाई लड़ी, अब कांग्रेस और विरोधी दलों को राज्यसभा में मुस्लिम महिलाओं के मान सम्मान के लिए जवाब देना होगा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होगा यह हिंदुओं की आस्था का सवाल है। भाजपा इस मामले में विधि सम्मत कार्य करेगी और संभावना है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही निर्णय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें