फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर कार बेचने के बहाने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। ओएलएक्स पर कार बेचने के बहाने भोपाल के तीन लोगों को अपने जाल में फंसाकर टटलुओं ने एक लाख 80 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश उनके मोबाइल, घड़ी एवं अन्य सामान को भी लूट ले गए। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर मामला बताया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


भोपाल के हम्माल पुरा मंगलवारा निवासी मोहम्मद अनीस, मोहम्मद महब्बू एवं मोहम्मद तसलीम का ठगों से ओएलएक्स के जरिए संपर्क हुआ था। कई बार की बातचीत में उन्होंने स्विफ्ट डिजायर कार को सस्ते दामों में बेचने का लालच दिया था। सस्ते में मिल रही कार को लेने के लिए मंगलवार को भोपाल निवासी तीनों लोग तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन से मथुरा पहुंच गए। फिर वहां से कोसीकलां पहुंचे।

बस स्टैंड के पास टटलू गैंग के लोग उन्हें उसी कार से कोसी के गोपालबाग ले आए। नहर की पटरी पर ले जाकर तीनों लोगों को बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनसे एक लाख 80 हजार रुपये, मोबाइल, घड़ी एवं अन्य सामान लूट लिया।
विज्ञापन


पीड़ित तहरीर देने के बाद शाम तक थाने में बैठे रहने के बाद भोपाल लौट गए। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा भी किया है। वहीं सीओ छाता जगदीश कालीरमन ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें