राजसभा के निर्विरोध नवनिर्वाचित सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा आम कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी भी कार्यकर्ताओं को अपनी मूल पूंजी मानती है।
ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के बाद मथुरा पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। योगीराज श्रीकृष्ण का छायाचित्र भेंट किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, विधायक कारिंदा सिंह, पूरन प्रकाश, प्रदीप गोस्वामी, पुनीत चतुर्वेदी, चिंताहरण चतुर्वेदी, मुकेश गौतम, तरुण सेठ, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, एसके शर्मा, कपिल चौधरी, पंडित नवीन गौड़, शिवराज सिंह चौहान, सागर शर्मा, राहुल फौजदार के अलावा मगोर्रा मंडल के कार्यकर्ताओं ने का दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इसमें जिला सहकारी संघ के डायरेक्टर जगदीश कुंतल, पूर्व सभासद विजय सिंह, सहकारी संघ के चेयरमैन संजय चौधरी, साकेत गर्ग, हेमराज कुंतल, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, प्रहलाद सिंह, भूपेंद्र चौधरी, मोहित कुंतल आदि मौजूद रहे।