फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा यहां करेंगे पहली रैली, नागरिकता कानून पर दूर करेंगे भ्रम

Tue, 21 Jan 2020 04:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 23 जनवरी कोठी मीना बाजार मैदान पर होने वाली जनसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को आयोजन स्थल पर भूमि पूजन किया। जनसभा को संबोधित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी आएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा की पहली जनसभा होगी। इसलिए भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पांच जिलों के 19 विधानसभा क्षेत्रों से जनसभा के लिए भीड़ जुटाई जाएगी। 

रैली संयोजक शिवशंकर शर्मा एवं हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एतिहासिक जनसभा होगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या रैली को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह और महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा का पहला कार्यक्रम आगरा को मिला है। ऐसे में यहां के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। 

इस दौरान प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री डा. जीएस धर्मेश, सांसद राजकुमार चाहर,महापौर नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रामप्रताप सिंह चौहान, महेश गोयल, हेमलता दिवाकर, जितेंद्र वर्मा, ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, हेमेंद्र शर्मा, अरुण पाराशर, सुनील शर्मा, प्रदीप भाटी, अंजुला माहौर, पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल, प्रभूदयाल कठेरिया, वीरेंद्र अग्रवाल, केके भारद्वाज, सुमित उपाध्याय आदि मौजूद थे।  

पार्किंग व्यवस्था
बाह, फतेहाबाद, खेरागढ़, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, की ओर से आने वाली बसों की पार्किंग जीआईसी मैदान व आगरा कालेज मैदान पर, मथुरा, फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले वाहों की पार्किंग साकेत कालोनी व शिवाजी नगर में होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें