फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी शुक्रवार को जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने जारी कर दी है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। जिला कमेटी में 7 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि 4 महामंत्री, 8 जिला मंत्री बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला उपाध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी, उत्तम चंद्र पाथरे, शिव कुमार भारद्वाज, संजीव चौहान, कुमकुम वार्ष्णेय, रामगोविंद महेरे एवं सीमा शाक्य को बनाया गया। जबकि जिला महामंत्री पद पर राजवीर सिंह भल्ला, सत्येंद्र सिंह कश्यप, संजय सोलंकी एवं नीरज शर्मा घोषित किए गए। जिला मंत्री पद पर कृष्णकांत वशिष्ठ, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, विष्णुदेव पाठक, रामनिवास राजपूत, केपी सिंह, जितेंद्र बघेल, रविंद्र ब्रह्मचारी एवं नीतू सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। जिला कोषाध्यक्ष पद पर राकेश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष रानू वर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना को घोषित किया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला कार्यकारिणी से संगठन मजबूत होगा। सभी सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की है। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को अधिक से अधिक प्रचार करके लोगों को जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें