फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं से परेशान शिक्षकों ने किया लेखाधिकारी का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत शिक्षक वित्तीय समस्याओं से जूझ रहे हैं। समस्या निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी का घेराव कर बीएसए को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बीएसए अंजली अग्रवाल को ज्ञापन देने पहुंचे शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से एरियर भुगतान के लिए जूझ रहे हैं। कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। शपथ पत्र देने के बाद भी शिक्षकों को एरियर नहीं मिल पा रहा है। तमाम दिव्यांग शिक्षक वित्तीय समस्याओं के निस्तारण के लिए लेखाधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। दो साल से विभाग व्यक्तिगत एरियर भुगतान करने में लगा हुआ है। लेखाधिकारी कार्यालय में अवशेष समस्त शिक्षकों के एरियर की सूची स्पष्ट नहीं की जा रही है। शिक्षकों ने तत्काल समस्याओं के समाधान की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष शुभनेश यादव, जिला महामंत्री मुनेश राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव, अंकित पुंढीर, गजेंद्र यादव आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें