फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा ओबीसी मोर्चा ने पश्चिम बंगाल में हाईकोर्ट के निर्णय को लागू करने की उठाई मांग

Fri, 24 May 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोलकाता हाईकोर्ट द्वारा पश्चिम बंगाल में वर्ष 2010 में कई वर्गों को दिए गए अन्य पिछड़ा वर्ग के हिस्से का आरक्षण रद्द करने के फैसले का भाजपा ओबीसी मोर्चा ने समर्थन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को लागू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। ममता बनर्जी सरकार ने अल्पसंख्यकों को पिछड़ा वर्ग के हिस्से का आरक्षण गलत तरीके से दिया था। जिसे विसंगतियों के कारण रद्द किया गया है। कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि वह कोर्ट के निर्णय को नहीं मानेंगी। यह कोर्ट की अवमानना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्णय का समर्थन करता है और पश्चिम बंगाल की सीएम का विरोध करता है। उन्होंने मांग की कि हाई कोर्ट के आदेश का पालन पश्चिम बंगाल में शीघ्र सुनिश्चित हो। प्रतिनिधिमंडल में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा खूब सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, स्वराज लोधी, नेत्रपाल सिंह, राजीव यादव, लक्ष्मण सिंह लोधी, कपिल लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें