फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक के खिलाफ कोतवाली में दी गई तहरीर

विज्ञापन
20एमएनपी-06-कोतवाली में सदर विधायक के खिलाफ तहरीर देने पहुंची भाजपा नेत्री सीमा चौहान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा बृज क्षेत्र महिला मोर्चा की मंत्री ने सपा के सदर विधायक के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने विधायक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

भाजपा बृज क्षेत्र महिला मोर्चा की मंत्री सीमा चौहान ने शनिवार रात फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि मुझे मैनपुरी के सदर विधायक राजकुमार यादव सपा नेता ने जान से मारने की धमकी दी है। मंगलवार को सीमा चौहान यादवनगर मोहल्ले के कुछ लोगों को लेकर कोतवाली पहुंचीं और सदर विधायक राजकुमार यादव राजू के खिलाफ तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि सदर विधायक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
सीमा चौहान के साथ आईं महिलाओं ने भी विधायक पर कई आरोप लगाए। एक महिला ने आरोप लगाया कि विधायक के इशारे पर ही उसके परिवार को मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने पीटा। उधर सीमा चौहान ने कोतवाली परिसर से ही फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें वह अपने साथ हुई घटना का जिक्र कर रही हैं। साथ आईं महिलाएं भी वीडियो में अपना पक्ष रख रही हैं।
विज्ञापन

यह है मामला
शहर के मोहल्ला यादव नगर में 12 अक्तूबर को दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों ही पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने में बैठा लिया था। यहां सीमा चौहान ने इनके बीच समझौता कराया। इसके बाद सभी को थाने से छोड़ दिया गया। इसी मामले में सदर विधायक एक पक्ष की मदद कर रहे हैं। इसी के चलते अब एक पक्ष सीमा चौहान के साथ खड़ा है, तो दूसरा पक्ष सदर विधायक के साथ।
विधायक का किया समर्थन
यादव नगर का रहने वाला एक परिवार सदर विधायक के समर्थन में खड़ा हो गया है। परिवार की एक युवती ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। युवती का कहना है कि पड़ोस में ही रहने वाले युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर परिवार को पीटा गया। सीमा चौहान के इशारे पर पुलिस पीड़ित परिवार को ही कोतवाली ले गई। यहां रिपोर्ट दर्ज करने की जगह दबाव बनाकर समझौता करा दिया। सदर विधायक मेरी और मेरे परिवार की मदद कर रहे हैं।
मैं पहले ही कह चुका हूं कि मेरी छवि खराब करने के लिए विपक्षी दल के नेता आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेत्री के पास मेरे खिलाफ कोई सबूत हो तो वह पेश करें। तहरीर तो कोई भी व्यक्ति किसी के भी खिलाफ दे सकता है।
विज्ञापन

-राजकुमार यादव, सदर विधायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें