फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी

विज्ञापन
घिरोर में दुकान में चोरी के बाद टूटा पड़ा शटर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
घिरोर। आगरा रोड स्थित एक दुकान के ताले तोड़कर चोर लगभग चार लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह मामले की जानकारी हुई। चोरी की वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव हाजीपुर नेरा निवासी नीटू गुप्ता की आगरा रोड स्थित ओपी गार्डन परिसर में मोबाइल की दुकान है। इस पर उनका भाई रवि बैठता है। सोमवार को वह रोज की तरह दुकान बंद करने के घर चला गया। रात को चोरों ने दुकान का शटर तोड़ कर लाखों रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए।
मंगलवार सुबह लोगों ने दुकान के ताले टूटे देख कर नीटू को जानकारी दी। मौके पर आए नीटू व रवि गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकान में लगे सीसीटीवी में चोर कैद हो गए हैं। रवि के अनुसार चोर करीब चार लाख रुपये के मोबाइल ले गए हैं।
विज्ञापन

नहीं चुराए सस्ते मोबाइल
दुकान में चोरी की वारदात अंजाम देने के लिए घुसे चोरों ने सस्ते मोबाइल को हाथ नहीं लगाया। चोर करीब 40 मोबाइल ले गए। किसी भी मोबाइल की कीमत 10 हजार से कम नहीं है। प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें