फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज: अखिलेश पर तंज, कहा- अभी उन्हें और सीखने की जरूरत

Sun, 19 Dec 2021 04:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

अखिलेश यादव की जनसभाओं में भीड़ के सवाल पर भाजपा सांसद ने कहा कि जुटने से कोई फर्क नहीं पड़ता, जनता क्या चाहती है ये महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव से भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज रविवार को फिरोजाबाद पहुंचे। उन्होंने जसराना पहुंचकर समाजसेवी दिनेश लोधी के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हमारे प्रिय हैं, लेकिन उन्हें और सीखने की जरूरत है। आगामी चुनाव में जीत का दावा करते कहा कि 2022 में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। इस बार फिरोजाबाद की पांचों विधानसभा भाजपा के खाते में जाएंगी।

विज्ञापन


सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि चुनाव के समय में आरोप प्रत्यारोप चलता है। अखिलेश यादव की रैली में उमड़ने वाली भीड़ के सवाल पर भाजपा सांसद ने कहा कि भीड़ जुटने से कोई फर्क नहीं पड़ता, जनता क्या चाहती है ये महत्वपूर्ण है। अखिलेश हमारे बहुत प्रिय हैं, लेकिन अभी उन्हें और सीखने की जरूरत है।
 
'किसानों के हित में कृषि कानून'

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जैसा नेता हजारों वर्षों में कभी-कभी पैदा होता है। ऐसा शायद ही कोई प्रधानमंत्री होगा जिसने दोनों हाथ जोड़कर किसानों से माफी मांगी। साथ ही कहा कि हम जो किसान कानून लाए वो किसानों के हित के लिए थे, लेकिन अन्य कारणों की वजह से उन्हें वापस लेना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'किसान आंदोलन भ्रमित हो गया था'
किसान आंदोलन पर भाजपा सांसद ने कहा कि तथाकथित किसानों के मंचों पर अल्लाह हू अकबर, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने लगे थे। बलात्कार और हत्याएं होने लगी थीं। आंदोलन भ्रमित हो गया। प्रधानमंत्री ने किसान बिल की अपेक्षा राष्ट्र को महत्व दिया। 

सांसद साक्षी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिव्य कुंभ में काम करने वाले कर्मचारियों के पैरों को धोया। हम अयोध्या मामले को लेकर सत्ता में आए। काशी में जो किया उसकी भनक तक नहीं लगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें