अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री के रूप में मंदिर मुद्दे को लेकर सुर्खियों में रहे कल्याण सिंह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएंगे। यह बातें सांसद राजवीर सिंह ने रविवार को मंडी समिति में खाद्यान व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में कहीं।
सांसद ने समारोह में कहा कि हम आशावादी हैं, हमारा मानना है कि करोड़ों की आस्था के प्रतीक श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण बहुत जल्दी शुरू होगा। सांसद ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 17 अक्ततूबर तक मंदिर मामले की सुनवाई पूरी करने की बात कहकर शीघ्र निर्णय का रास्ता साफ कर दिया है।