फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा पर्वः ठाकुरजी को धारण कराए अस्त्र, अराध्य के दर्शन कर भक्त हुए आनंदित

Tue, 08 Oct 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर में सोमवार को धूमधाम के साथ दशहरा का त्योहार मनाया गया। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर में दशहरा पर प्रात: ठाकुर जी के श्रृंगार दर्शन में उन्हें सभी शस्त्र धराय गए। इसमें धनुष, बाण, तलवार, ढाल आदि शस्त्र शामिल थे। सायंकालीन बेला में राजाधिराज द्वारा अश्व पूजन किया।
विज्ञापन


मान्यताओं के अनुसार ठाकुर द्वारिकाधीश जी कलयुगी रूपी रावण का वध करने जाते हैं। इस अवसर पर सुबह और शाम भक्तों ने अपने आराध्य के इस रूप में दर्शन किये। दशहरा पर शस्त्रों की मौजूदगी में ठाकुर द्वारिकाधीश के दर्शन कर भक्त आनंदित हो गए। राजाधिकार की जयजयकार गूंजती रही।

मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज द्वारा किया गया। उसका संचालन काकरोली युवराज डा. वागीश कुमार महाराज करते हैं। इसी के तहत सोमवार को दशहरा का त्योहार मनाया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद चतुर्वेदी, बलदेव भंडारी, अजय भट्ट, राजीव चतुर्वेदी, सत्यनारायण शर्मा, राधा रमन अरोड़ा, बीएन चतुर्वेदी, बनवारी लाल आदि सभी लोग मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें