फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक स्थल पर दिखेगी विकास की 'किरण', सांसद ने मांगा विशेष पैकेज

Tue, 02 Jul 2019 10:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
राजकुमार चाहर
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने सोमवार को लोकसभा में बटेश्वर के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि  बटेश्वर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए केंद्र सरकार विशेष पैकेज दे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बटेश्वर का महत्व पर्यटन और धार्मिक रूप दोनों से है। ब्रहमलाल जी मंदिर की ख्याति दूर दूर तक है। बटेश्वर में मंदिरों की अद्भुत श्रंखला भी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव भी बटेश्वर है। बटेश्वर जैन तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ की जन्म स्थली भी है। इन कारणों से इसका विकास किया जाना आवश्यक है।

राजकुमार चाहर ने फतेहपुर सीकरी के विकास का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सीकरी स्मारक को देखने के लिए दुनिया भर से बड़ी संख्या में सैलानी आते तो हैं लेकिन, रात्रि विश्राम नहीं करते। उनके ठहराव के लिए कुछ और आकर्षक चीजें होना जरूरी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने तेरह मोरी बांध को झील के रूप में विकसित किए जाने की मांग रखी। कहा कि इसे झील के रूप में विकसित किया जाए। मुगलों के जमाने में सीकरी में विशालकाय मोती झील थी। झील में नौका चलेंगी, स्टीमर चलेंगे तो सैलानियों के स्मारक देखने के अतिरिक्त और भी आकर्षण होंगे। इससे वे रात में भी रुकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें