फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जवाहरबाग में होने वाला है 'महारास', BJP सांसद हेमा मालिनी देंगी प्रस्तुति, सीएम योगी भी आएंगे

Sun, 06 Nov 2022 11:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सांसद हेमा मालिनी 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कान्हा की नगरी में भावमयी महारास नृत्य की प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
सांसद हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जवाहरबाग में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के महारास की प्रस्तुति देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ नवंबर को मथुरा आ रहे हैं। वे यहां रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन वृंदावन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। 

पूर्णिमा पर जवाहर बाग में रास की प्रस्तुति देंगी सांसद हेमा मालिनी

सांसद हेमा मालिनी 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कान्हा की नगरी में भावमयी महारास नृत्य की प्रस्तुति देंगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में सिविल लाइंस मथुरा स्थित जवाहर बाग में आयोजित ब्रज कार्तिक रास महोत्सव में उनकी प्रस्तुति होगी। उनके साथ नाट्य विहार कला केंद्र के कलाकार भी रास नृत्य नाटिका में प्रस्तुति देंगे। वृंदावन के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि यहां ठाकुर जी की लीला स्थलियां उन्हें आकर्षित करती हैं। इनको देखकर मैं सोचती थी कि यहां कितनी सुंदर नृत्य नाटिका हो सकती है। उनका वही सपना अब पूर्णिमा के दिन पूरा होने जा रहा है। इस मौके पर अनूप शर्मा, देवेंद्र शर्मा भी थे।

विज्ञापन

 

आयोजन स्थलों का किया निरीक्षण

वहीं रविवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। महारास देखने के बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भी मथुरा स्थित यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में करेंगे। नौ नवंबर को मुख्यमंत्री वृंदावन स्थित इस्कॉन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। आझई में नवीन मंदिर में पूजन और डेयरी प्लांट का शुभारंभ करेंगे। इसी संभावना को ध्यान रखते हुए कार्यक्रम तय होने से पहले ही जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

डीएम और एसएसपी ने जवाहर बाग और इस्कॉन के नवीन स्थल को देखा। दोनों स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आयोजन के लिए नगर आयुक्त अनुनय झा और वृंदावन के लिए मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि अभी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नहीं मिला है फिर भी संभावनाओं को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन

 

नाव से घाटों पर पहुंचे अधिकारी

जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव व नगर आयुक्त अनुनय झा ने सोमवार को मनाई जा रही देव दिवाली के आयोजन को लेकर रविवार को घाटों का निरीक्षण किया। तैयारियों का जायजा लिया। इसमें यमुना के सभी 25 घाटों पर 5 लाख दीपक जलाए जाएंगे। डीएम ने  बताया कि गत वर्षों की भांति इस बार भी यमुना के घाटों पर दीपदान महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। 
 

गुरुकुल टैंपल व गोशाला का सीएम करेंगे नौ को उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ नवंबर को सुबह 10 बजे भक्ति वेदांत गुरुकुल आझई में गुरुकुल टैंपल एवं गोशाला का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री का भक्ति वेदांत गुरुकुल में एक घंटे कार्यक्रम है। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुट गया है। रविवार को डीएम पुलकित खरे, सीडीओ मनीष मीना, डीपीआरओ किरन चौधरी एवं एसडीएम श्वेता सिंह ने भक्ति वेदांत गुरुकुल पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें