फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं लगाने होंगे गाजियाबाद के चक्कर, वृंदावन में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू

Tue, 22 May 2018 08:15 PM IST
न्यूड डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी ने किया पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के वृंदावन में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ मंगलवार को डाकघर में सांसद हेमामालिनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वृंदावन में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने के बाद अब मथुरा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गाजियाबाद नहीं जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन


पासपोर्ट केंद्र शुरू कराने में केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भूमिका को अहम बताते हुए सांसद ने कहा कि एक वर्ष पूर्व ही सुषमा स्वराज ने उन्हें वृंदावन में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू करने की जानकारी दी थी। ब्रजभूमि के विकास में यह पासपोर्ट सेवा केंद्र मील का पत्थर साबित होगा। 

डाक विभाग की पोस्ट मास्टर जनरल मनीषा सिन्हा ने कहा कि गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय से 13 जिलों के लोगों के पासपोर्ट बनते थे। वृंदावन केंद्र शुरू होने के बाद मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ आदि जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद जाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनन्या मुद्गल को पासपोर्ट प्रति सौंपतीं सांसद - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी सुब्रत हाजरा ने बताया कि इस सेवा केंद्र से प्रतिदिन 50 लोगों के पासपोर्ट के आवेदन पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। यह केंद्र गाजियाबाद की सभी सुविधाएं वृंदावन से ही उपलब्ध कराएगा। 
 
वृंदावन पासपोर्ट सेवा केंद्र के शुरू होते ही पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाली आगरा की रहने वाली विनन्या मुद्गल को स्वयं भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने पासपोर्ट सौंपा।

फिल्म अभिनेत्री  हेमा मालिनी के हाथों से पासपोर्ट प्रति लेकर बालिका विनन्या मुद्गल की खुशी का ठिकाना न रहा। इस अवसर पर उसके साथ उसके पिता शुभ मुद्गल भी साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें