यूपी के एटा जिले में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद दूसरी शादी कर ली। पीड़ित महिला के पिता ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी देवीनंदन ने अपने दामाद मनोज कुमार के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल देने व दूसरी महिला से शादी करने का मामला दर्ज कराया है।
पिता देवी नंदन का आरोप है कि सहावर के गांव लल्लुपुर का रहने वाल आरोपी दामाद उनकी बेटी नेहा को दहेज की खातिर मारता पीटता था। एक दिन पंचायत भी की गई। पंचायत में भी दामाद नहीं माना।