फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के सामने भाजपा सांसद ने खोला अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा, लगाए कई आरोप

Sun, 03 Jun 2018 03:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
वर्कशॉप के बाद केंद्रीय मंत्री व अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में ताजमहल संरक्षण को लेकर हुई बैठक में केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा के सामने भाजपा सांसद बाबूलाल चौधरी ने अधिकारियों पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज से कोई प्रदूषण नहीं हो रहा है, लेकिन पॉल्युशन बोर्ड अधिकारी एनओसी देने के नाम पर वसूली कर रहे हैं।अधिकारियों के घर पाबंदी के बावजूद जनरेटर लगे हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि पुलिस और एएसआई द्वारा फतेहपुर सीकरी स्मारक के 100 मीटर दायरे में अवैध निर्माण करा जा रहा है। पथकर का पैसा फतेहपुर सीकरी को भी मिले। अधिकारियों के ऐशोआराम पर नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीटीजेड पर उठी आवाज

आगरा की अनदेखी कर जेवर में एयरपोर्ट बनाने पर भी भाजपा सांसद ने सवाल उठाए। इस पर खुद केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को सफाई देनी पड़ी। बैठक में ताज ट्रिपेयिजम जोन (टीटीजेड) को लेकर भी आवाज उठी। 

एससी आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि टीटीजेड में लगाई रोक को हटाया जाएगा। इसके आधार पर सुप्रीम कोर्ट आदेश जारी करता है तो अधिकारी सरेंडर कर देते हैं। इससे ताज के साथ ही उद्योग भी मर रहे हैं।

वहीं बैठक में विधायक रामप्रताप सिंह ने कहा कि टीटीजेड के नाम पर आगरा के उद्योगों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। उन्होंने आगरा के नुकसान के लिए पर्यावरणविद् एमसी मेहता जिम्मेदार बताया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें