ओएलएक्स पर आईफोन की बोली लगाने वाले आगरा के पेठा व्यवसायी के साथ ठगी हो गई। व्यवसायी से पेटीएम से आठ हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। मगर, मोबाइल नहीं आया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले अंशुल गर्ग की पेठे की दुकान है। उन्होंने बताया कि 29 मई को ओएलएक्स पर एक आईफोन का विज्ञापन देखा था, उस पर दिए गए नंबर पर कॉल किया।
कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को उज्जैन का बताया। उसने कहा कि वो आईफोन 28 हजार में खरीदकर लाया था। मगर, किसी वजह से आठ हजार में बेच रहा है। अंशुल ने सौदा कर लिया।