फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

River Front: गोमती की तर्ज पर ताजनगरी में बने यमुना रिवर फ्रंट, भाजपा के एमएलसी ने मुख्यमंत्री को भेजा प्रस्ताव

Thu, 07 Jul 2022 11:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

भाजपा के एमएलसी विजय शिवहरे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यमुना रिवर फ्रंट और बैराज का प्रस्ताव भेजा है। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी अपनी सहमति जताई है। 
विज्ञापन
ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में गोमती नदी की तर्ज पर यमुना किनारे रिवर फ्रंट बने। नाइट कल्चर विकसित हो। शाम को पर्यटक सैर-सपाटा करें। नौकायन का लुत्फ उठाएं। इस ख्वाब को साकार करने के लिए भाजपा के एमएलसी विजय शिवहरे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगरा में यमुना पर बैराज और रिवर फ्रंट बनाने का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी एमएलसी विजय शिवहरे के यमुना रिवर फ्रंट प्रस्ताव पर सहमति जताई है। वह लोकसभा में भी यमुना पर बैराज बनाने की मांग उठा चुके हैं। शिवहरे का कहना है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रस्ताव भेजा है। 

'बैराज और रिवर फ्रंट ताजनगरी की जरूरत'

उन्होंने कहा कि नाली, सड़क, खड़ंजे तो जिंदगी भर बनाते रहेंगे, आगरा के लिए फिलहाल सबसे बड़ी जरूरत बैराज और रिवर फ्रंट है। टीटीजेड व अन्य कारणों से उद्योग धंधे उजड़ गए हैं। पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए यमुना रिवर फ्रंट आकर्षक विकल्प है। पहले बैराज फिर रिवर फ्रंट बने, इसके लिए दोनों सांसद, नौ विधायक एवं सभी एमएलसी मुख्यमंत्री के साथ बैठक करेंगे। 

विज्ञापन

पांच साल से अधूरा रबर डैम

सूबे की पहली बार कमान संभालने के बाद 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल के पार्श्व में यमुना पर रबर डैम का शिलान्यास किया था। पांच साल बाद भी परियोजना अधूरी है। इसके अलावा आगरा में पिछले 35 साल से बैराज की मांग उठ रही है। दो बार शिलान्यास होने के बाद भी बैराज नहीं बना। फिर बैराज व रिवर फ्रंट को लेकर सत्तारूढ़ दल में सुगबुगाहट हो रही है। 

रोज उतार रहे यमुना की आरती

यमुना नदी के प्रति लोगों को आस्थावान बनाने और शुद्धिकरण के लिए यमुना भक्त 2015 से नियमित यमुना आरती कर रहे हैं। यमुना भक्तों ने एत्माउद्दौला व्यू प्वाइंट पर आरती स्थल बनाया है। रिवर कनेक्ट अभियान संयोजक ब्रज खंडेलवाल का कहना है कि यमुना पर बैराज और रिवर फ्रंट बनने से नदी को नया जीवन मिलेगा। भूजल स्तर बढ़ेगा। पेयजल, सिंचाई के लिए पानी मिलेगा, साथ ही ताजमहल की खूबसूरती बढ़ने के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें