मंच से बोलने नहीं देने पर भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा भड़क गए। मंडल अध्यक्ष देहात योगेश चौहान को जमकर खरी खोटी सुनाई। पूरे घटनाक्रम का 38 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जब मुझे बोलने का मौका नहीं दिया जाता है, तो बुलाया ही क्यों जाता है।
आगरा के फतेहाबाद में भाजपा की समरसता यात्रा के दौरान मंच पर बोलने का मौका न मिलने को लेकर फतेहाबाद भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा भड़क गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा द्वारा संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष में समरसता यात्रा कार्यक्रम के दौरान भाजपा के फतेहाबाद देहात मंडल में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार की शाम को ग्राम पंचायत बिहारी के गांव दखलीपुरा में कार्यक्रम चल रहा था। समय के अभाव में मंच से कार्यक्रम के संयोजक उमाशंकर माहौर को बोलने का मौका दिया गया। बाकी लोगों का वक्तव्य समय के भाव में नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसी दौरान कार्यक्रम में पूजन को लेकर मंच पर बैठे पदाधिकारी उठ खड़े हुए। इसके बाद विधायक छोटेलाल वर्मा भड़क गए और मंडल अध्यक्ष देहात योगेश चौहान को जमकर खरी खोटी सुनाई। पूरे घटनाक्रम का 38 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक छोटेलाल वर्मा कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जब मुझे बोलने का मौका नहीं दिया जाता है, तो बुलाया ही क्यों जाता है।
मंडल अध्यक्ष योगेश चौहान ने बताया कि शनिवार को रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में देहात मंडल में चार कार्यक्रम आयोजित थे, जिसका अंतिम कार्यक्रम ग्राम दखलीपुरा में चल रहा था। इसी दौरान समय के अभाव में मंच से कार्यक्रम के संयोजक उमाशंकर माहौर को बोलने का मौका मिला बाकी लोगों का वक्तव्य नहीं हुआ, इसी को लेकर विधायक छोटेलाल वर्मा को बोलने का मौका नहीं मिल पाया। भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में हमें बुलाया था और फिर हमसे बुलवाया नहीं गया। इसको लेकर कहा था।