फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: भाजपा नेता ने डीजल डाल कर की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया, ये थी वजह

Sun, 05 Dec 2021 05:24 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

कुसमरा में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रज क्षेत्र सदस्य ने अपने ऊपर डीजल डालकर की आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
मैनपुरी: भाजपा नेता ने किया आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रजक्षेत्र सदस्य जुवेर हसन अल्वी ने रविवार दोपहर डीजल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। वह खुद को आग लगाता इससे पहले वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और उनसे माचिस छीन ली। वह कब्रिस्तान की विवादित जमीन पर कब्जा बताते हुए विरोध कर रहे हैं। 

भूखंड को लेकर चल रहा है विवाद

कस्बे में सब्जी मंडी के सामने एक भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है। कुसमरा निवासी सहदेव सिंह इसे अपना बताते हैं, वहीं जुवेर हसन अल्वी इसे कब्रिस्तान की जमीन बताते हैं। मौजूदा समय में यह जमीन किराए पर उठी हुई है। किराएदार की ओर से रविवार दोपहर इस जमीन पर टट्टर लगाया जा रहा था। जानकारी पर जुवेर वहां डीजल लेकर पहुंच गया और कब्जे का विरोध किया। इसी बीच उसने अपने ऊपर डीजल डाल लिया। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके से जुवेर को हिरासत में ले लिया। 

न्यायालय में विचाराधीन है मामला

सहदेव सिंह का कहना है कि उन्होंने यह जमीन 2004 में खरीदी थी, उनके पास इसका बैनामा है। जुवेर ने बिना वजह इसे विवादित कर दिया है। वहीं जुवेर का कहना है उक्त प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी अगली सुनवाई 24 दिसंबर को है। उसका आरोप है कि जमीन पर सहदेव सिंह को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान सहित अन्य का संरक्षण मिला हुआ है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। मेरी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से मेरा नाम इस मामले में शामिल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों से कागजात मंगाए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  - धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष किशनी
ये भी पढ़ें...
मैनपुरी में हादसे ने छीनी परिवार की मुस्कान: पानी से भरी बाल्टी में गिरने से दो साल के मासूम की मौत
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें