फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा किया गया। भाजपा नेताओं ने कोरोना काल में जिम्मेदारी निभाने वाले चिकित्सकों और स्टॉफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने कहा कि डॉक्टर पृथ्वी के भगवान होते हैं। कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों में उन्होंने लोगों को जीवन बचाकर अपनी जिम्मेदारी निभाई है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा में चिकित्सकों की भूमिका सदैव अग्रणी रही है। कोरोना वायरस ने दुनिया के विकसित देशों को घुटने पर ला दिया। ऐसे में चिकित्सकों ने अपनी और अपने परिवार की परवाह किए बगैर इस महामारी का डटकर मुकाबला किया। इस चुनौतीभरी घड़ी में चिकित्सकों ने ही मोर्चा संभाला। निश्चित रूप से चिकित्सकों ने जो किया समाज उसके लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा। मुख्य वक्ता प्रदीप चौहान ने कहा कि मां जन्म देती है तो डॉक्टर दोबारा जीवन। जब इंसान की हिम्मत टूट जाती है तो डॉक्टर उम्मीद की किरण बनते हैं। वे न सिर्फ भरोसा दिलाते हैं बल्कि उसे पूरा करने में अपना सब कुछ लगा देते हैं। डॉक्टरों की इसी सेवा और शहरवासियों को स्वस्थ रखने में उनके योगदान को भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सम्मानित किया जो सराहनीय कदम है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राकेश गुप्ता ने आभार प्रकट किया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, सह संयोजक डॉ. संजीव यादव, प्रदीप उपाध्याय, धीरू राठौर, आईएमए जिलाध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल, अमित गुप्ता, मनेश सिंह चौहान ब्लॉक प्रमुख जागीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें