मैनपुरी। भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सहकारी बैंक एटा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कार्यकर्ता एमएलसी चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। स्नातक और शिक्षक स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं से संपर्क करें।
उन्होंने कहा पार्टी प्रत्याशियों के लिए कार्यकर्ता काम करें। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की लोगों को जानकारी दें। प्रत्याशियों को जिताने के लिए पहल करें। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत को नई पहचान दी है।बिहार की जनता ने भी केंद्र सरकार की नीतियों पर मोहर लगा दी है।
भाजपा का लक्ष्य भी सबका साथ सबका विकास है। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा जिस पदाधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है उसे ईमानदारी से निभाएं। सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र राठौर, पूर्व विधायक अशोक चौहान, आलोक गुप्ता, अरविद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, प्रेम सिंह शाक्य, ममता राजपूत, सौरभ दुबे, अनुजेश प्रताप, मानिकचंद्र यादव, प्रभात चतुर्वेदी, सरितकांत भाटिया, प्रदीप राज, बलवीर सिंह धनगर, प्रदीप तिवारी, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग पांडेय, प्रमोद कठेरिया, धर्मेंद्र वर्मा, भूपेंद यादव, वीरेंद्र शाक्य मौजूद रहे।