फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबका विकास ही भाजपा की नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
सबका विकास ही भाजपा की नीति : कांता कर्दम
विज्ञापन

-सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। समाज में सबका विकास ही भाजपा की पारदर्शी नीति है। सबका साथ लेकर समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी योजनाएं बनाई गई हैं। यह बातें राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहीं।
सोमवार को किशनी विधानसभा क्षेत्र में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सम्मेलन में उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के जो योजनाएं बनाई हैं उनका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। समाज के अंतिम छोर के जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचे यह जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की है। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने राज्यसभा सदस्य को बूथ और सेक्टर स्तर तक की जानकारी दी। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि जहां कमेटी का गठन नहीं हुआ है। वहां तत्काल कमेटी बनाकर काम शुरू कराया जाए। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशू दिवाकर, पूर्व विधायक अशोक चौहान, आलोक गुप्ता, अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, प्रदीप तिवारी, ओमजी दुबे, अनुराग पांडेय, भूपेंद्र यादव, सौरभ दुबे, प्रशांत चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल का सम्मेलन आज
विधानसभा क्षेत्र करहल का सम्मेलन 14 जुलाई को होगा। मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें