फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल मुद्दे पर भाजपा का जिले में जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग

विज्ञापन
16एमएनपी-23-कलक्ट्रेट पर धरना देते भाजपा नेता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से राफेल मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। शनिवार को तिकोनिया पार्क में धरना देने के बाद भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। तिकोनिया पार्क में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे की प्रक्रिया को सही और पारदर्शी बताया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद कांग्रेस का झूठ उजागर हो गया है।
सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े राफेल मामले में कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान देश की जनता को गुमराह किया है। प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी भी की हैं।
विज्ञापन

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक चौहान, प्रदीप तिवारी, अरुण प्रताप सिंह, अमित गुप्ता, मदन मोहन पांडेय, शेर सिंह भदौरिया, ममता सिंह लोधी, प्रखर दीक्षित, दीपक चौहान, सुरेंदं सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें