फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन यात्रा निकाली

Mon, 04 Mar 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन यात्रा निकाली
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने महिलाओं को दिलाया सम्मान





संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को शहर में नारी शक्ति वंदन यात्रा निकाली। कार्यक्रम में शामिल होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रेनू उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज में महिलाओं को सम्मान दिलाया है। महिला को परिवार की मुखिया बनाया है। महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

नगर पालिका के मीटिंग हॉल में एकत्रित महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही हैं। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए योजनाएं बनाकर उनको लागू भी किया है। चेयरमैन संगीता गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं की बदौलत आज समाज में महिलाएं आगे बढ़ी हैं। ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा तक हर क्षेत्र में महिलाएं आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों को पूरा देश स्वीकार कर चुका है। हर प्रदेश के लोग भाजपा की नीतियों में आस्था जता रहे हैं। इस बार भी केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी। भाजपा मैनपुरी लोकसभा सीट भी जीतेगी। इसके बाद महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन यात्रा निकाली। घंटाघर चौराहा, बजाजा बाजार, सदर बाजार, तांगा स्टैंड, क्रिश्चियन तिराहा होती हुई क्रिश्चियन मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई। नारी शक्ति वंदन यात्रा में मंजूषा चौहान, मनोरमा सिंह, अमृता चौहान, कविता राठौर, पूनम राठौर, कोमल शाक्य, शीतल चौहान, नीतू जाटव, सुषमा चौहान, ममता चौहान, शशी गुप्ता, साधना गुप्ता, अनीता राजपूत, कमलेश राठौर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें