फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपाइयों ने जयंती पर संत रविदास को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर की टीमों ने सोमवार को संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कार्यशालाओं का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से रविदास महाराज के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शाहगंज स्थित राजा हरीशचंद्र सत्संग भवन में जिला भाजपा की ओर से आयोजित कार्यशाला में जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपनी वाणी से सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि संत रविदास ने वंचितों और पीड़ितों को सम्मान तथा आत्मविश्वास का मार्ग दिखाया। विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक महेश गोयल, कालीचरण सुमन, उमाशंकर माहौर, सहदेव शर्मा, मुकेश चाहर मनीष थापक, नीरज परमार, संतोष सिकरवार, तपेश जैन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें