करहल। भाजपा नेता अनुजेश प्रताप यादव बृहस्पतिवार देर शाम दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ करहल तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम नीरज द्विवेदी और सीओ अजय सिंह चौहान से बंद कमरे में मुलाकात की। हालांकि उनके और अधिकारियों के बीच बंद कमरे में क्या वार्ता हुई। इस पर अधिकारी और अनुजेश दोनों ही चुप्पी साधे हुए हैं।
अनुजेश प्रताप यादव का कहना है कि वह क्षेत्रवासियों की समस्याओं का हल करवाने के बारे में एसडीएम से मुलाकात करने गए थे। उधर, एसडीएम का कहना है कि कुछ कार्यकर्ताओं की बात रखने के लिए वह मुलाकात के लिए आए थे। हालांकि चर्चाएं इससे इतर भी हो रही हैं।
सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर सामान्य बातचीत के लिए अनुजेश दलबल के साथ अधिकारियों से मिले देर शाम क्यों पहुंचे। उनके साथ बरनाहल चेयरमैन योगेंद्र गुप्ता, सचिन वर्मा छोटू, शैलेंद्र यादव समेत कई प्रधान व भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी मौजूद रहे।