फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चार दिन से ससुराल की चाैखट पर बैठी महिला, पुलिस ने कराया घर में प्रवेश

Thu, 23 Jan 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में विवाहिता ससुराल में ससुरालीजन उसे घर में घुसने नहीं दे रहे थे। महिला अपने माता-पिता के साथ ससुराल में दरवाजे के बाहर चार दिन से बैठी थी। अपर पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद ससुरालीजन महिला को अपने साथ घर में लेकर गए।
विज्ञापन

सहावर क्षेत्र के गांव गुडगुडी निवासी कैलाश बाबू ने बताया कि 2021 में दोनों पुत्रियों की शादी गांव पहाड़पुर माफी निवासी हरिओम व संजू के साथ की थी। पूर्व में हरिओम ने उसकी बड़ी बेटी नीलेश की दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पिता ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या में मामला पंजीकृत कराया। दूसरी बेटी नीरज को ससुराल वाले केस की वजह से परेशान न करें इसकी वजह से केस वापस ले लिया और नीरज को अपने साथ ले गए। पिता का आरोप है कि वह नीरज को 19 जनवरी को गांव लेकर पहुचे तो ससुरालीजन ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। इससे वह परिजन के साथ ससुराल में घर के बाहर गेट पर बैठ गई। ससुरालीजन ताला लगाकर कहीं भाग गए। परिजन ने सूचना पुलिस को दी। एएसपी राजेश भारती ने मामले की पूरी जानकारी करने के बाद पुलिस को गांव में मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें